8 फ़रवरी 2023 - 19:38
मेरे राष्ट्रपति बनने से पहले चीन की ताक़त के बढ़ने और अमरीका के पिछड़ने की कहानी सुनाई देती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है, बाइडन

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने वार्षिक स्टेट ऑफ़ द यूनियन एड्रेस में अपनी सरकार के नीतिगत लक्ष्यों को रेखांकित करते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर निशाना साधा है।

बुधवार को दिया गया भाषण उनका विभाजित कांग्रेस को दिया गया पहला भाषण था, जो कभी-कभी उग्र और परेशान दिखाई पड़े।

उन्होंने अपने शासन की उपलब्धियों का बखान करते हुए ख़ासे तौर पर चीन को निशाना बनाया और उसे नियंत्रित करने का दावा किया।

2024 राष्ट्रपति चुनाव से पहले, उनके इस स्टेट ऑफ़ यूनियन भाषण को महत्वपूर्ण माना जा रहा था।

राष्ट्रपति बाइडन दावा किया कि मेरे सत्ता संभालने से पहले चीन की ताक़त बढ़ने और दुनिया में अमरीका के पिछड़ने की कहानी सुनाई देती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

उन्होंने कहा कि हम अपने सहयोगियों के साथ आधुनिक तकनीक पर काम कर रहे हैं, ताकि उसका इस्तेमाल हमारे ख़िलाफ़ न हो। दुनिया के किसी भी देश की तुलना में आज हम चीन के सामने सबसे मज़बूती से खड़े हैं। msm

342/